कांचरापाड़ा रेल कारखाना की डांगापाड़ा रेल कालोनी की सैकड़ों क्वार्टर परित्यक्ता अवस्था में दशकों से है। उस कालोनी के आर टाइप की 160 क्वार्टरों को खाली करने की नोटिस रेलवे विभाग ने चस्पाई है। उन क्वार्टरों में अनअधिकृत लोगों का निवास है। रेलवे की नोटिस से उन्हें आशियाना छिन जाने का भय सता रहा है। रेलवे की नोटिस के खिलाफ माकपा क्वार्टर अंचल में जुलूस निकाली। बीजपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष सजल कर्मकार ने बताया कि नोटिस के विषय में कांचरापाड़ा कारखाना के सीडब्ल्यूएम से उनकी बातचीत हुई है। भाजपा की मांग है कि विस्थापितों के लिए रेलवे विभाग पहले पुनर्वासन की व्यवस्था करें।










