कांचरापाड़ा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और हॉरनेट इंग्लिश मीडियम स्कूल के सचिव कमल अधिकारी को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ करने की मांग बीजपुर विधायक सुदीप्तो दास ने उठाई है। उनको अंदेशा है कि ऐसा करने से तृणमूल नेता कमल अधिकारी की ब्लैकमनी और अवैध हथियार बरामद होगी। दरअसल, चंद रोज पहले हॉरनेट इंग्लिश मीडियम स्कूल से एक करोड़ 77 लाख नगदी बरामद हुई थी। स्कूल के तरफ से कमल अधिकारी समेत चार के खिलाफ बीजपुर थाना में एफआईआर कराई गई। पुलिस कस्टडी में एक अभियुक्त के निशानदेही पर फिर से आठ लाख रुपया बरामद हुई है। इस बरामदगी पर विधायक पूर्व चेयरमैन पर आक्रमक हुए।