बासुदेवपुर थानांतर्गत मंटू कॉलोनी में गुरुवार को पुलिस ने सफीक अली उर्फ खोकन मंडल को क्राइम रिकंस्ट्रक्शन हेतु ले गई थी। साथ में केंद्रीय बल के जवान थे। पानपुर केउटिया ग्राम पंचायत की उप प्रधान असीमा बीबी के पति खोकन मंडल को देख जनता भड़क उठी। महिलाएं उस पर अंड फेंकी। हालात बेकाबू होता देख जवानों ने लाठी भाजी। मंटू कॉलोनी की भाजपा नेत्री शुक्ला विश्वास का आरोप है कि खोकन मंडल एवं दीपक लाहरी ने उसके पति की हत्याकर वारदात को सड़क दुर्घटना में तब्दील कर दिए थे।