जगदल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मामूदपुर ग्राम पंचायत की प्रधान प्रियंका मालाकार के पति तथा मामूदपुर तृणमूल युवा नेता सुरंजन मालाकार को 308(2) गैर इरादतन हत्या का प्रयास और 25/27 आर्म्स एक्ट जैसी अपराधों में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को शिवदासपुर थाना की पुलिस ने अभियुक्त को बैरकपुर कोर्ट में पेश किया। थाना से प्रीजन वैन मे चढ़ाते समय लोगों ने सुरंजन मालाकार पर अंडे बरसाए। उसके गिरफ्तारी की खबर पाकर थाना के सामने पहले से ही लोग अंडे लेकर इंतजार में थे।










