भाटपाड़ा नगर पालिका के 17 नंबर वार्ड के पदत्यागी तृणमूल पार्षद मनोज पांडेण्य को पुलिस ने रविवार को बैरकपुर कोर्ट में पेश किया। जगदल थाना के सामने खड़ी भीड़ ने पांडेण्य को लक्ष्य कर चोर चोर का नारा लगाई। साल 2024 के अगस्त महीने में जगदल के मेघाना मोड पर पुलिस की गाड़ी पर हमला करने के आरोप में शनिवार की रात पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ बीएनएस 189(2), 191(2), 190, 195(1), 221, 221(1), 132, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।