गुंडा बदमाशों के पास कोई पावर नहीं होता। उन्हें गुब्बारे के तरफ फूलाया गया था। किंतु गुब्बारे से हवा निकालना पुलिस जानती है। पुलिस अपना काम कर रही है। अब बदमाशों की खैर नहीं। गुरुवार को कांचरापाड़ा एवं भाटपाड़ा में तृणमूल आश्रित बदमाशों को पुलिस ने कमर में रस्सी बांधकर घुमाई। बदमाशों को शर्मिंदा करने के लिए गंजी और बनियान में घुमाई जाने के प्रसंग में राज्य के पूर्व आईपीएस एवं जगदल के भाजपा विधायक राजेश कुमार ने यह बात कही। वह बताए कि अब राज्य में कानून व्यवस्था दुरुत है। प्रशासन के कड़े तेवर के चलते बकरीद के दिन कहीं से भी अप्रिय वारदात नहीं सुनाई दी है।