मंगलवार जन कल्याण शिविर का दूसरा दिन रहा। इस दिन सुबह से ही शिविरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भाटपाड़ा, गारुलिया, नैहाटी, हालीशहर, कांचरापाड़ा जैसी तमाम नगर पालिकाओं और वार्डों में शिविर लगी है। भाजपा नेता प्रियांगु पांडे घूम घूम कर शिविरों के निरीक्षण में लगे रहे। उनका कहना है कि किसी अफवाह या भ्रम में ना पड़े। फार्म में सही जानकारी भरे। सरकारी सुविधा देने में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। ऐसा नहीं है कि पिछली सरकार की लख्खी भंडार योजना की तरह भाजपा के अन्नपूर्णा योजना का लाभ कोई पुरुष उठा पाएगा।