बीजपुर के अधिकारी ब्रदर्स की मुश्किलें बड़ी। बीजपुर के पूर्व तृणमूल विधायक सुबोध अधिकारी और उनके छोटे भाई तथा कांचरापाड़ा म्युनिसिपल के पूर्व चेयरमैन कमल अधिकारी की भूमिका फिर एक बार सवालों के घेरे में है। कमल अधिकारी के नियंत्रणाधीन कांचरापाड़ा हार्नेट इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल से एक करोड़ 77 लाख रुपया बरामद हुई है। बुधवार की रात से गुरुवार की तड़के तक बीजपुर थाना की पुलिस स्कूल के अंदर तलाशी अभियान चलाई। कमल अधिकारी इस स्कूल के मैनेजिंग कमेटी के प्रमुख तथा उनका पत्नी शिक्षिका है। इतनी बड़ी रकम स्कूल में रखने के विषय में कोई स्पष्ट उत्तर नहीं मिला है। पूछताछ के लिए पुलिस ने स्कूल के अकाउंटेंट अभिक नाग को डिटेन किया है।