नैहाटी नगर पालिका के तीन नंबर वार्ड इसाक सरदार रोड निवासी तृणमूल पार्षद मनोवारा बेगम और उस अंचल के कई बाशिंदा लंबे अर्सा से बिजली चोरी कर रहे थे। चोरी की शिकायत बिजली विभाग को मिली। विभाग के अधिकारियों ने पुलिस एवं सेंट्रल फोर्स के साथ उस अंचल में अभियान चलाकर कईयों को रंगे हाथों पकड़े। फिर पार्षद मनोवारा बेगम के अलावा मोहम्मद मुख्तार, मोहम्मद आरिफ, हनीमा खातून समेत कई घरों की बिजली कनेक्शन अधिकारियों ने काट दी।










