पानीहाटी नगर पालिका के 13 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद तथा पूर्व विधायक निर्मल घोष के बेहद करीबी जयंत दास उर्फ गोविंदो को खड़दह थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार कोर्ट जाते समय  थाना के सामने जनता ने गोविंदो अंडे फेंके और चोर चोर का नारा लगाए। जनता से पैसा वसूली, जमीन पर कब्जा जैसे कई आपराधिक आरोप पार्षद पर है।