भाटपाड़ा नगर पालिका, जगदल एवं भाटपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में नागरिक परिसेवा देती है। यहां कैजुअल कर्मचारियों का वेतन ठप है। रास्तों के निर्माण कार्य में व्यापक धांधली हुई है। जवाब देने वाले पदाधिकारी चेयरमैन, वाइस चेयरमैन नगर पालिका नहीं आ रहे हैं। इन सब की शिकायत पाकर भाजपा विधायक अर्जुन सिंह के साथ जगदल के विधायक राजेश कुमार नगर पालिका पहुंचे। अधिकारियों से बातचीत कर मौजूदा स्थिति की विस्तृत जानकारी लिए। उनका आरोप है कि चेयरमैन, वाइस चेयरमैन भ्रष्टाचार में लिप्त है। कर्मचारियों का वेतन बंद है। इन सब अव्यवस्थाओं की जानकारी मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी को देंगे।