राज्य में भाजपा सरकार के आते ही रेल स्टेशनों से हॉकरों की दुकान हटाने पर प्रशासन सक्रिय है। चंद रोज पहले बेलघरिया और सोमवार को जगदल स्टेशन पर कब्जाकर बनी दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। मंगलवार को हालीशहर स्टेशन से दुकानों को हटाने का काम चला। सभी जगहों पर आरपीएफ मौजूद रही। यहां सालों से बंद पड़ी चार दुकानों को रेल कर्मचारियों ने हटा दिया। दूसरी ओर, अतिक्रमण हटाने के खिलाफ जहां भी कार्रवाई चली। वहां सीटू नेत्री गार्गी चटर्जी उपस्थित हो विरोध दर्ज कराई। उनका कहना है कि बिना पुनर्वासन के हॉकरों को हटाना स्वीकार नहीं है।