पानपुर केवटिया ग्राम पंचायत की उप प्रधान सीमा बीवी के पति सफिक अली उर्फ खोखन मोल्ला को वासुदेवपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जगदल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंटू कॉलोनी निवासी बीजेपी नेत्री शुक्ला विश्वास को पिस्तौल दिखाकर धमकाने, मानसिक उत्पीड़न समेत कई आरोप उस पर है। 10 दिन की पुलिस रिमांड के आवेदन के साथ सोमवार को पुलिस ने उसे बैरकपुर कोर्ट में पेश किया। शुक्ला विश्वास उसके खिलाफ वासुदेवपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। वह आरोप लगाई कि खोखन मोल्ला ने उनके पति की हत्या की घटना को सड़क दुर्घटना में तब्दिल किया था।








