कांचरापाड़ा नगर पालिका के 12 नंबर वार्ड के तृणमूल के पूर्व पार्षद तथा सीआईसी उत्पल दासगुप्ता पर कुद्र जनता ने अंडे फेंके। लगाए चोर चोर के नारें। गुरुवार उनके घर से सामने आक्रोशितों ने उनके विगत क्रिया कलापों के बारे में सवाल-जबाव किए। ये वह लोग है। जो तृणमूल के कार्यकाल के दौरान उनके अत्याचार का शिकार बने थे। उन पर मारपीट करने, रकम वसुलने का आरोप है। बीजपुर थाना की पुलिस ने पूर्व पार्षद को अरेस्ट कर ली है। बीजपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष तुषार दास ने एक वीडियो दिखाए। जिसमें उत्पल दासगुप्ता प्लास्टिक की कैरी बैग में नोटों का बंडल लेते दिख रहे है।