कांचरापाड़ा नगर पालिका के 12  नंबर वार्ड तृणमूल के पूर्व पार्षद उत्पल दासगुप्ता को पुलिस ने शुक्रवार को बैरकपुर अदालत में पेश किया। कांचरापाड़ा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन कमल अधिकारी के बेहद करीबी रहे पार्षद पर भ्रष्टाचार के कई आरोप है। उनकी वसूली, दबंगई से रुष्ट जनता ने पूर्व पार्षद पर गुरुवार को अंडें फेंकी। फिर बीजपुर थाना की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। हांलाकि गिरफ्तारी और जनता के आक्रोश व्यक्त करने के बारे में पूछने पर वह कोई जवाब नहीं दिए।