बैरकपुर नगर पालिका के 21 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद तपन दास उर्फ तोता को टीटागढ़ थाना की पुलिस ने अरेस्ट किया है। पार्षद के खिलाफ भ्रष्टाचार, वसूली, लोगों को डराने धमकाने जैसे आपराधिक आरोप है। शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें बैरकपुर अदालत में हाजिर किया। अदालत ले जाने के दौरान अपनी गिरफ्तारी के विषय में पार्षद मौन रहे।










