भारी बारिश से खड़दह विधानसभा अंचल की निचली इलाके जलमग्न है। पातुलिया शिवमंदिर अंचल, कचहरीबाड़ी, बसाकपाड़ा, नगर पालिका एवं पंचायत की संधिस्थल चौधरीपाड़ा के कई निवासियों के घरों में बारिश का पानी घुस गई है। इन अंचलों की निकासी व्यवस्था खराब होने के वजह से यह समस्या है। जलजमाव से लोगों के रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हुई है। खाना पकाने, पढ़ाई लिखाई, दफ्तर जाने एवं दैनिक कामकाज आज ठप रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विगत कुछ सालों से जलजमाव की समस्या है। नई सरकार के आने से समस्या से निजात पाने की उम्मीदे बढ़ी है।










