बैरकपुर शिल्पांचल में कभी उसके गुंडागर्दी की तूती बोलती थी। पुलिस आज उसे घुटनों पर ला दी। कुख्यात गुंडा शाहजहां अली उर्फ पीके को निकर और बनियान में भाटपाड़ा की सड़कों पर घुमाई पुलिस। उसके कमर में रस्सा बंधा था। फरार चल रहे पीके को भाटपाड़ा थाना की पुलिस ने दुर्गापुर से अरेस्ट किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव अधिनियम के अधीन मामला दर्ज हुई है। भाटपाड़ा थाना क्षेत्र का निवासी पीके फिलहाल 10 दिनों की पुलिस कस्टडी में है।