तारातला त्रासदी में जगदल थाना क्षेत्र निवासी राजमिस्त्री पप्पू कुमार रजक की मौत हो गई। श्यामनगर निवासी पप्पू पिछले एक महीना से तारातला में काम पर जा रहा था। घर में उसकी पत्नी और बेटी है। एकमात्र उपार्जनकर्ता की मौत से मां बेटी सदमे में है। मृतक की पत्नी सीउली रजक अपनी बेटी के लिए सरकार से कामकाज की व्यवस्था करने की अपील की है। वहीं, बेटी पुष्पा रजक ने सरकार से नौकरी की मांग की है। ताकि शोक संतप्त मां की परवरिश कर सके।