हालीशहर नगर पालिका के 22 नंबर वार्ड बानाकपाड़ा रोड पर एक कमर्शियल बिल्डिंग की निर्माण चल रही है। स्थानीय जनता का आरोप है कि निर्माण में फायर सेफ्टी, पार्किंग व्यवस्था की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री से बिल्डिंग बन रही है। लोगों को आशंका है कि घनी आबादी वाले अंचल में इस प्रकार की बिल्डिंग से भविष्य में भारी दुर्घटना घट सकती है। इस संबंध में स्थानीय विधायक सुदीप्तो दास ने कहा कि तृणमूल के शासन में हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार हुई है। अब सब कुछ कानूनी प्रावधान के अनुसार ही होगी।










