अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल दक्षिण बंगाल फ्रंटियर ने बुधवार राजरहाट स्थित फ्रंटियर मुख्यालय से 15 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक फिटनेस, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता के लिए प्रेरित करना था। दलजीत सिंह, आईपीएस, महानिरीक्षक, मुख्यालय बीएसएफ दक्षिण बंगाल फ्रंटियर ने वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किए। रैली कोलकाता के आधुनिक केन्द्र से गुजरते हुए फ्रंटियर मुख्यालय से विश्वा बांग्ला गेट तक और वापसी का मार्ग तय किया।