बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजे के बाद से भगोड़ा पूर्व पार्षद रंजन कर्मकार उर्फ रनो को नैहाटी थाना की पुलिस ने बीती रात कल्याणी क्षेत्र से अरेस्ट किया। नैहाटी नगर पालिका के सात नंबर वार्ड के दबंग पूर्व पार्षद रंजन कर्मकार पर लोगों को धमकाने, वसूली, हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त रहने का आरोप है। शनिवार को नैहाटी थाना से कोर्ट ले जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे निशाना कर चोर चोर के नारे लगाए। उसके करतूत के बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्या कहा?  सुने-