शराब पीने का प्रतिवाद करने पर नोवापाड़ा के पूर्व विधायक सुनील सिंह के निजी सहायक शेखर चौधरी उर्फ बंटी को नशेड़ियों ने ईट से इतनी बुरी तरह से कुचला की उसकी मौत हो गई। बुधवार को नोवापाड़ा के विधायक तथा राज्य के मंत्री अर्जुन सिंह पीड़ित परिवार के घर गए। मृत प्रतिवादी की पत्नी मोनी चौधरी को पांच लाख रुपया की आर्थिक मददकर गारुलिया नगर पालिका में नौकरी देने का भरोसा दिए। साथ ही आरोपियों को कठोर दंड दिलाने का यकीन दिलाए। इस संबंध में मंत्री अर्जुन सिंह और मोनी चौधरी ने क्या कहा? सुने










