किशोरी को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म फिर गलाघोटकर हत्या करने की घटना की जांच के लिए 6 सदस्य सीट गठित हुई है। पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष शांतनु मंडल समेत दो को अरेस्ट किया है। दरअसल, रविवार को किशोरी की बोरा बंद लाश तालाब से मिली। घटना को केंद्र कर दक्षिण 24 परगना की बारूईपुर अग्निगर्भ हो उठी। सीसीटीवी फुटेज में किशोरी अंतिम बार ऑटो चालक इंद्रजीत तांती के साथ जाते दिखी है। आक्रोशित जनता की सामूहिक पिटाई से घायल इंद्रजीत को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत बताया। सड़क पर टायर जलाने, पुलिस पर हमला, लाठी और टीयर गैस चार्ज जैसी घटना घटी। मौके पर पहुंचे आईजी प्रेसीडेंसी रेंज कांकड़ प्रसाद ने अपराधियों को फांसी जैसी कठोर सजा दिलाने का आश्वासन दिए। फिर स्थिति धीरे-धीरे शांत हुई।










