रविवार सुबह बारूईपुर रेल लाइन के किनारे तालाब से नाबालिका की बोरा में बंद लाश मिली। शनिवार शाम चार बजे से वह लापता थी। आरोप है कि दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। लाश मिलने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोग खुद से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक को चिन्हित किए। उसे पड़कर पुलिस को सौंपे। आरोप है कि बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दी। कांड में चार संदिग्धों के शामिल रहने का आरोप है।