पानीहाटी की भाजपा विधायक तथा आरजी कर पीड़िता की मां रत्ना देवनाथ बारुईपुर पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगी। उस परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए विधानसभा में आवाज उठाएंगी। वह विश्वास जताई कि पीड़ित परिवार को नई सरकार से इंसाफ मिलेगी। रत्ना देवनाथ ने सोमवार को डॉ श्यामाप्रसाद जन्म जयंती पालन कार्यक्रम में भाग ली। उनका आरोप है कि पिछली सरकार की गलत नीतियों के वजह से समाज में आपराधिक मानसिकता को बढ़ावा मिला है।










