जगदल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नैहाटी हाबरा रोड के किनारे कुलियागढ़ सुभाषपल्ली के रेस्टोरेंट में देर रात आग लगी। खबर पाकर दमकल की इंजने मौके पर पहुंची। हांलाकि तबतक बास बेढ़ा और लकड़ी से बनी सुसज्जित रेस्टोरेंट जलकर खाक हो चुकी थी।  आग से आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। क्षतिग्रस्तों का आरोप है कि रेस्टोरेंट निर्माण में नियमों की अनदेखी की गई है। वही, रेस्टोरेंट के मालिक देबू विश्वास का आरोप है कि रंजिशवश आग लगाई गई है।