प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले गरीब श्रेणी के युवक युवतियों को मामूली खर्चे पर तैयारी करवाई जाएगी। उसके लिए हाजीनगर में डिजिटल कोचिंग सेंटर चालू होगी। जिसका उद्घाटन 2 अगस्त को होगा। तंगीग्रस्त परिवार के बच्चों को यहां अवसर मिलेगा। बीजपुर के अलावा आसपास के शहरों के युवाओं को भी यहां प्रशिक्षण का अवसर दिया जाएगा। बीजपुर भाजपा मंडल चार के अध्यक्ष अमित चौबे के प्रयास से डिजिटल कोचिंग क्लास चालू होने वाली है।










