बैरकपुर एक नंबर पंचायत समिति के पूर्व कर्माध्यक्ष मिलन घोष, जेठिया ग्राम पंचायत के पूर्व तृणमूल प्रधान कानू सरकार के अलावा सुमंत घोष और सुमन आतर्थी को जेठिया थाना की पुलिस ने अरेस्ट किया है। इन चारों तृणमूल नेताओं पर साठगांठ कर सजल धारा प्रकल्प की रकम गबन करने और लोगों की जमीन हड़पने जैसी गंभीर आरोप है। सात दिन की पुलिस कस्टडी के आवेदन के साथ गुरुवार को पुलिस ने चारों को बैरकपुर अदालत में हाजिर किया। थाना से प्रीजन वैन में चढ़ाते समय वहां खड़ी भीड़ ने नेताओं को लक्ष्यकर चोर चोर का नारा लगाई। पुलिस ने उनके खिलाफ 341, 323, 348, 427, 420, 406, 506 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।










