रोजमर्रा के जीवन में लगने वाली वस्तुओं के भाव में बढ़ोतरी हुई है। नतीजा आम जनता महंगाई से परेशान है। मंगलवार बढ़े बाजार भाव का कारण तलाशने राज्य के विभिन्न बाजारों में पुलिस ने अभियान चलाई। श्यामनगर के फीडर रोड स्थित अन्नपूर्णा बाजार का शिवदासपुर थाना की पुलिस और ब्लाक अधिकारियों ने सर्वे किया। चीनी, मछली, तेल, आलू, प्याज और हरी सब्जियों जैसी रोजमर्रा के जीवन में लगने वाली वस्तुओं का भाव पूछे। साथ ही बढ़े दाम के बारे में ग्राहकों की राय जानने का प्रयास किए।










