शराब पीने का विरोध करने पर कहासुनी, हिंसक झड़प फिर प्रतिवादी की ईंट से चेहरा और सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या की सीसीटीवी फुटेज प्रकाश में आई है। जिसके बाद से हत्यारों के खिलाफ जनता में आक्रोश है। नोवापाड़ा के पूर्व विधायक सुनील सिंह के निजी सहायक शेखर चौधरी उर्फ बंटी शराबियों के नृशंसता का शिकार बना है। सोमवार रात पोस्टमार्टम के बाद उसकी लाश इलाके में पहुंची। आक्रोशित जनता ने लाश के साथ नोवापाड़ा थाना पहुंचकर न्याय की मांग किए। जनता का आरोप है कि नशेड़ियों के प्रति ढिलाई बरतने के वजह से गारुलिया में बदमाशों का हौसला बुलंद है। जबकि पुलिस ने इस मामले के आरोपी विक्की चौधरी, अमन चौधरी और पिंटू चौधरी को गिरफ्तार किया है।










