अभयाकांड में पानीहाटी के पूर्व तृणमूल विधायक निर्मल घोष को खड़दह थाना की पुलिस ने उड़ीसा के बालेश्वर से गिरफ्तार किया है। पिता की गिरफ्तारी के बिषय में उनकी बड़ी बेटी संध्या घोष ने कहा कि मेरे पिता की उम्र 80 साल और 53 साल का उनका राजनीतिक जीवन है। वह निर्दोष है। उन्हें फंसाया गया है। मेरे पिता राजनीतिक षड्यंत्र के शिकार है। प्रंतु हमें कानून पर भरोसा है।










