कमरहाटी के तृणमूल विधायक मदन मित्रा के बेहद करीबी, कमरहाटी म्युनिसिपालिटी के चेयरमैन गोपाल साहा और 27 नंबर वार्ड के पार्षद तथा सीआईसी श्यामल चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। म्युनिसिपालिटी के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर सुरेश चंद हीरा ने बताया कि गोपाल साहा ने बीमारी और श्यामल चक्रवर्ती नैतिक दाईत्व स्वीकार कर पद छोड़ा है। चेयरमैन के इस्तीफा पर मदन मित्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर कमरहाटी के सभी पार्षदों को इस्तीफा देने का आवाहन कर विधायक ने आरोप लगाया कि गोपाल साहा की तस्वीर पर भाजपाई जूतों का माला पहनाए है। चेयरमैन के इस अपमान के प्रतिवाद में सभी पार्षद इस्तीफा दे।










