कांचरापाड़ा हॉरनेट इंग्लिश मीडियम स्कूल से 1.77 करोड़ रुपया और सीख रूम से गुरुवार को कंडोम बरामद होने की घटना से राज्य एवं देश में खलबली मच गई। इस मामला में स्कूल के प्रिंसिपल विकाश चंद्र पाल ने स्कूल के सचिव तथा कांचरापाड़ा नगर पालिका के चेयरमैंन कमल अधिकारी, गौतम घोष दस्तीदार, एकाउंटेंट अभिक कुमार नाग और कैशियर सायन पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए। शिकायत दर्ज होने के 24 घंटा में ही बीजपुर थाना की पुलिस ने अभिक कुमार नाग और सायन पाल को अरेस्ट करने में सफल रही। शुक्रवार को दोनों को बैरकपुर कोर्ट में पेश किया गया। बंगाल विधान सभा चुनाव परिणाम के बाद से ही कमल अधिकारी भूमिगत है। अब पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश में लगी है।










