शनिवार की सुबह ईडी ने 8 ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू की। उसमें से तीन ठिकाने कमरहाटी के तृणमूल विधायक मदन मित्रा के है। नगर पालिका भर्ती भ्रष्टाचार के मामले में कई जगहों पर सबूत की जांच के यह अभियान है। दक्षिणेश्वर के टीएन विश्वास रोड स्थित बहुतल इमारत होली नेस्ट में मदन मित्र का फ्लैट है। जहां छः सदस्यों की ईडी टीम पहुंची। बता दे कि कमरहाटी नगर पालिका पर भी भर्ती भ्रष्टाचार का आरोप है। अयन शील से प्राप्त तथ्यों के आधार पर केंद्रीय जांच एजेंसी अभियान चला रही है।










