बंगाल की नई भाजपा सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मुस्तैद है। मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी का भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं करने का निर्देश है।बुधवार को गारुलिया नगर पालिका में स्थानीय भाजपा विधायक अर्जुन सिंह पहुंचे। नगर पालिका के विभिन्न विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित किया। उनके साथ नोवापाड़ा के पूर्व विधायक सुनील सिंह भी थे। अर्जुन सिंह ने बताया कि तृणमूल बोर्ड की कई भ्रष्टाचार प्रकाश में आई है। एक व्यक्ति तीन-तीन जगह पर नौकरी कर वेतन उठाया है। ऐसे भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। उन्हें जेल जाना पड़ेगा।










