डिटेक्शन, डिलीट एंड डिपोर्ट अर्थात 3D फार्मूला के अनुसार होल्डिंग सेंटर के शुरू होते ही बांग्लादेशी घुसपैठियों में खलबली है। वे अपने देश लौट जाना चाहते हैं। उत्तर 24 परगना के हकीमपुर अंतर्राष्ट्रीय बार्डर पर बंग्लादेश लौटने के इच्छुक घुसपैठियों की भीड़ लगी है। इस विषय में मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिएं दामाद नहीं है। जो उनकी खातिरदारी की जाए। वे खुद से लौट जाए तो अच्छा है,अन्यथा सरकार उनको भेजने की व्यवस्था करेगी।