वकील के काले लिबास में बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री तथा तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी गुरुवार को कोलकाता हाई कोर्ट पहुंची। राज्य में पोस्टपोल वायलेंस होने का जनहित मामला दर्ज कराई। उनके साथ अधिवक्ता श्रीसान्न मुखोपाध्याय थे। अदालत से वह बोली कि राज्य विधानसभा चुनाव के बाद से बच्चे, महिला, मुस्लिम किसी के साथ भी रियायत नहीं की जा रही हैं। मेरे पास 10 लोगों की हत्या किए जाने की तालिका है। उनमें छें हिंदू है। तृणमूल की 60 पार्टी ऑफिस तोड़ी गई है। कार्यकर्ताओं का घर बार लूटा जा रहा है।