नरेंद्रपुर रामकृष्ण मिशन का छात्र आदृत पाल 2026 के उच्च माध्यमिक परीक्षा में बंगाल में टॉप किया है। बैरकपुर के महकमा शासक और जिला प्रसाशन के तरफ से गुलदस्ता, मिठाई और प्रशस्ति पत्र देकर देकर उसका अभिनंदन हुआ। बरानगर निवासी आदृत पाल के साथ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी फोन से बातचीत किए। छात्र की मां डॉक्टर फाल्गुनी पाल एवं पिता जीवन कृष्ण पाल को भी उनके बेटे की सफलता पर बधाई दिए। बंगाल टॉपर को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य का नाम उज्ज्वल किया है। मुलाकात करने के लिए शीघ्र ही उसे बुलाएंगे।










