उत्तर 24 परगना जिला के  नोवापाड़ा विधानसभा क्षेत्र के निवासी तृणमूल छात्र परिषद के नेता शुभरंजन सिंह के मकान पर बीती रात बमबाजी हुई। मकान पर दो बम फेंका गया। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग में एक युवक बम फेंकता दिख रहा है।  विस्फोट में मकान का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। उसके पिता दिलीप सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद से ही उनका बेटा घर से दूर किसी सुरक्षित ठिकाने रहने लगा है। जगदल थाना की पुलिस मामले की छानबीन शुरु की है।