नैहाटी स्टेशन संलग्न रेलवे की जमीन पर बनी तृणमूल की श्रमिक संगठन अर्थात आईएनटीटीयूसी ऑफिस को रेल प्रशासन ने बुलडोजर से तोड़कर ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण कर ऑफिस बनी थी। राज्य में सत्ता के बदलने से एजेंसियां एक्शन मोड में है। रेल प्रशासन ने उस जगह को खाली करने की नोटिस दी थी। नोटिस की अनदेखी करने पर बुधवार को बुलडोजर लेकर रेल अधिकारी पहुंचे। आरपीएफ रैफ एवं केंद्रीय बल के उपस्थिति में अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई चली।










