बेलघरिया स्टेशन परिसर से हॉकरों को उनकी दुकान, साइकिल, मोटरसाइकिल स्टैंड हटा लेने की नोटिस रेल प्रशासन ने जारी की थी। दुकान नहीं हटाने पर 21 मई को कार्रवाई की चेतावनी थी। इस दिन दुकान हटाने पहुंची आरपीएफ को सीटू हॉकर यूनियन के विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके चलते बिना कार्रवाई के ही आरपीएफ पिछे हटी। जो दुकानें अर्सा से बंद थी। उसे हॉकरों ने खुद से हटा लिया। विरोध का नेतृत्व दे रही सीटू नेत्री गार्गी चटर्जी का आरोप है कि जो राज्य में आकर झाल मुड़ी खाए, वहीं अब झाल मुड़ी की दुकान हटाने पर तुले हैं।










