बीजपुर विधानसभा क्षेत्र के कांचरापाड़ा नगर पालिका के 14, हालीशहर के 16, भाटपाड़ा एवं नोवापाड़ा के 90 प्रतिशत तृणमूल पार्षदों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में भाटपाड़ा नगर पालिका की चेयरमैन रेवा राहा, नैहाटी नगर पालिका के सीआईसी पार्थ प्रतिम दासगुप्ता, तृणमूल सांसद पार्थ भौमिक के भाई सीआईसी शेखर भौमिक जैसे कई उल्लेखनीय नाम है। बीजपुर, जगदल, भाटपाड़ा के भाजपा विधायक को साथ लेकर नोवापाड़ा के विधायक अर्जुन सिंह ने यह जानकारी दी। वह बताएं कि स्थानीय विधायकों के तरफ से सरकार से अपील की जाएगी कि जहां बहुसंख्यक पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है। उन नगर पालिकाओं में बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर का गठन किया जाए। ताकि नगर पालिकाओं का कामकाज सुचारू रूप से चल सके।










