बंगाल सरकार के श्रम और परिवहन विभाग के प्रभारी मंत्री अर्जुन सिंह के प्रयास से नैहाटी जूट मिल तीन जुलाई से चालू होने वाली है। मंगलवार को यह खबर मजदूरों को मिली। उल्लासित मजदूरों ने मिल गेट पर पटाखे फोड़े और लड्डू बांटे। 6 जून को बंद हुई इस मिल में ढाई हजार मजदूर काम करते है। मजदूरों का नेता कैसा हो, अर्जुन सिंह जैसा हो, के नारे के साथ नैहाटी जूट श्रमिक संघ ने जुलूस निकाला। मिल खुलवाने के लिए सभी ने मंत्री अर्जुन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।










