ऋतव्रत बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल के बागी खेमा में विधायकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। ममता बनर्जी का साथ छोड़ एक-एक कर तृणमूल विधायक ऋतव्रत खेमा में शामिल होने में लगे है। इस पर तंज कसते हुए श्रम मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि उनका घर टूट रहा है, दूसरे का घर बस रहा है, हमारा क्या ? हम आनंद ले रहे हैं। साथ ही बोले कि बंगाल में उद्योग स्थापना के लिए सरकार नई पॉलिसी लाई है।










