पानीहाटी के पूर्व तृणमूल विधायक निर्मल घोष के बेहद करीबी पूर्व पार्षद हिमांशु देव को खड़दह थाना की पुलिस ने अरेस्ट किया है। उनके खिलाफ वसूली, अवैध तरिका से जमीन पर कब्जा जैसे कई आरोप है। पानीहाटी नगर पालिका के 25 नंबर वार्ड के वह तृणमूल पार्षद थे। तृणमूल सरकार के पतन के बाद से हिमांशु देव फरार थे। रविवार को पुलिस उन्हें बैरकपुर कोर्ट में पेश करेगी। भाजपा युव मोर्चा कमेटी के सदस्य जय साहा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि पाप अपने बाप को नहीं छोड़ती।










