कोलकाता के मेटियाब्रुज फेरी घाट समेत 10 गैंगवे-कम-पल्टून जेटी का उद्घाटन राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने किया। हालीशहर की जूट मिल जेटी, मेटियाब्रुज, चंदननगर, बाली, पुजाली, बरानगर, उत्तर बैरकपुर समेत सभी 10 फेरी घाटें विश्व बैंक के आर्थिक मदद से बनी है। हालीशहर फेरी घाट पर नगर पालिका प्रशासक श्रीकुमार भट्टाचार्य, एक्जीक्यूटिव ऑफिसर रामप्रसाद मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चौबे उपस्थित रहे। मेटियाब्रुज फेरी घाट का उद्घाटन कर परिवहन मंत्री ने वहीं से नौ अन्य घाटों का वर्चुअली उद्घाटन किए। वह बताए कि जलपथ परिवहन विकसित होने से सड़कों पर ट्रैफिक की दबाव कम होगी।