भाटपाड़ा नगर पालिका के 11 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद और तृणमूल के बाहुबली नेता तरुण साव को हथकड़ी पहना एवं कमर में रस्सी बांधकर थाना से कोर्ट ले गई। तृणमूल के राज में लोगों से मारपीट और आतंक का साम्राज्य कायम करने समेत कई आरोप उन पर है। बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजे के बाद से फरार थे। बीती रात खड़दह थाना क्षेत्र से जगदल थाना की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर शनिवार को बैरकपुर कोर्ट में पेश किया।