कांचरापाड़ा नगर पालिका के भूतपूर्व चेयरमैन कमल अधिकारी के खास गुर्गा अजय माली को बीजपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालीशहर के जेठिया ग्राम पंचायत अंचल निवासी अजय पर अवैध हथियारों की सप्लाई का आरोप है। गुरुवार को पुलिस ने कोर्ट ले जाने के लिए उसे थाना से निकाली। उस समय बाहर खड़े कुछ लोगों ने अजय पर अंडा फेंका। वहां मौजूद उसके परिवार वालों ने पलटा अंडा फेंकने वालों पर पत्थर और पानी की बोतल फेंके। वहां काम कर रहे मीडिया कर्मियों को काम करने से रोके और उनके साथ बदसलूकी किए।