राज्य के सभी हाईवे और मुख्य सड़कों के उपर टोटो यातायात पर पाबंदी लगाएगी सरकार। राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य सड़कों पर टोटो नहीं चलने देने का निर्देश दे रखा है। उसे लागू किया जाएगा। सभी जिलों के एसपी एवं डीएम को इस संबंध में निर्देश दिया गया है। दूसरी ओर, अपनी रोजी-रोटी का हवाला देते हुए टोटो चालकों ने हाईवे के सर्विस रोड से होकर यातायात करने की रियायत मांगी है।